फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रैली के लिए लाडवा में पुलिस का कडा प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली को देखते हुए लाडवा में पुलिस के सख्त प्रबंध रहे। लाडवा में सभी मुख्य चौराहों और सड़कों पर पुलिस के जवान थे। सुरक्षा की दृष्टि से 35 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के लिए बुलाए गए। पुलिस ने लाडवा में तीन जगह नाके लगाए। यहां पर दस-दस पुलिसकर्मी तैनात रहे। जींद रैली में जाने के लिए लाडवा से करीब 250 बाइकों का जत्था वीरवार सुबह पिपली के लिए रवाना हुआ। लाडवा हलके के बाबैन, पिपली और मथाना के सभी कार्यकर्ता इकट्ठे होकर रैली में गए। जींद रैली के लिए लाडवा से 1111 बाइकों का लक्ष्य तय किया था। रैली का विरोध करने के लिए लाडवा से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जत्था भी काले झंडे लेकर जींद के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में शामिल लोगों को गांव मथाना के निकट पुलिस ने गिरफ्तार कर जींद जाने से रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी और अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जत्थे में राहुल महंत, रविंद्र, कवंरदीप, हार्दिक, गुरसेवक, मन्नी सिंह, आशु, रजत, अंकित, अप्पू, नीरज, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें