फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने मृतक किसान के पीड़ित परिवार की मदद के लिए दिए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केट कमेटी ने दी पांच लाख रुपये की मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार दहिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंडीकरण बोर्ड खेती बाडी का कार्य करते समय अंगहीन होने और खेत में हादसे के दौरान मरने वाले किसान के परिवार के सदस्यों की आर्थिक मदद करती है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गांव गंगहेड़ी में किसान जसवंत सिंह की ट्रैक्टर पलटने के कारण उसके नीचे दबने से मौत हो गई थी। इसके चलते मार्केटिंग बोर्ड के आदेशानुसार मार्केट कमेटी ने मृतक की पत्नी निर्मला देवी को पांच लाख रुपये का चेक देने की घोषणा की गई। इसी योजना के तहत बुधवार को मार्केट कमेटी चेयरमैन मदन मनचंदा और वाइस चेयरमैन अमित बंसल ने पीड़ित निर्मला देवी को पांच लाख रुपये का चेक देकर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की। इस मौके पर सतपाल, शेखर, मोहनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें