फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा में सुनाया कृष्ण जन्म का प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत कथा में सुनाया कृष्ण जन्म का प्रसंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
खुल गए सारे ताले, वाह क्या बात हो गई, जब से जन्मे कन्हैया, करामात हो गई... भजन पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। गो-गीता- गायत्री सत्संग सेवा समिति की केयू नॉन टीचिंग क्लब सभागार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव प्रसंग सोमवार को सुनाया। कथा के दौरान वसुदेव-शिशु कृष्ण की झांकी भी दिखाई गई। कथा के यजमान केयू डिस्पेंसरी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी कुमार, डॉ. संतोष दुबे, डॉ. दिनेश दहिया, डॉ. रीटा दहिया, डॉ. आंनद दुबे, प्रियंका दुबे, रीना गुप्ता, भागीरथी पाठक, डॉ. मुकेश, डॉ. महेंद्र चांद, अजय चौधरी, रीना चौधरी आदि ने श्रीकृष्ण पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. पी.कुमार ने कहा कि केयू परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का यह 7वां अनुष्ठान है। कार्यक्रमों में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। शास्त्री ने संगति पर कि मनुष्य पर संगति का बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि वह अच्छी संगत में रहेगा तो अच्छे परिणाम आएंगे और यदि बुरी संगत में पड़ गया तो कुल को भी ले डूबेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें