फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य वैभव पत्रिका का 10वां वार्षिक उत्सव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य वैभव पत्रिका का 10वां वार्षिक उत्सव आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
श्री अग्रसेन सर्विसेज वेल्फेयर एसोसिएशन कुरुक्षेत्र द्वारा संचालित वैश्य वैभव पत्रिका का 10वां वार्षिक उत्सव पांच नवंबर को पंचायत भवन में होगा। मुख्य संपादक तरसेम मित्तल ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे हरियाणा एसोसिएशन से जुड़े सदस्य और अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी सुमेधा कटारिया करेंगी। एसपी अभिषेक गर्ग अति विशिष्ट अतिथि होंगे। आईएफएस विनीत गर्ग, वैश्य मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नरेश गुप्ता और दिल्ली से विपिन गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रीता गोयल, चंडीगढ़ से दीपक बंसल, आरपी गुप्ता, जीडी गोयल, अशोक बंसल, शंकर जिंदल, संजीव सिंगला, कमलदीप गोयल, राहुल मित्तल, दीपक बंसल, राजेश गोयल, संयम गर्ग, राजेश गोयल, रमेश गोयल, उमेश अग्रवाल, शंकर गोयल, जितेश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें