दादूपुर नहर बंद करना भाजपा की किसानों पर तानाशाही : तूर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
दादूपुर नहर के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया 51 दिन का क्रमिक अनशन को भारतीय किसान यूनियन के बाद भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने भी कांग्रेस को समर्थन दिया है। सोमवार को भाकपा नेता कामरेड बंता राम के नेतृत्व में अनेकों नेता मार्केट कमेटी कार्यालय में कांग्रेस के धरना स्थल पर पहुंचे और नहर के निर्माण की मांग को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हक की इस लड़ाई में वह सभी मिलकर संघर्ष करेंगे और भाजपा को यह मनमानी नहीं करने देंगे। वहीं आठवें दिन का क्रमिक अनशन राजबीर सिंह हैप्पी तूर और मनमोहन सिंह वालिया ने कांग्रेस वर्करों व किसानों के गले में माला पहना कर शुरू करवाया। आठवें दिन अशोक शांति नगर, कुलविन्द्र सिंह ठोल, ऋषिपाल, जसबी सिंह, गुलाब सिंह, दिनेश कुमार, जंगशेर नंबरदार, बलजिन्द्र सिंह, सुभाष अहमदपुर, विशाल कुमार, विशाल खेड़ा धरने पर बैठे। कांग्रेस नेता राजबीर सिंह हैप्पी और मनमोहन सिंह वालिया ने कहा कि दादूपुर नहर को बंद करना भाजपा की किसानों पर तानाशाही है। सच तो यह है कि भाजपा किसानों को मिलने वाले मुआवजे से डर गई है और इस नहर को बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी और किसानों की जीवन रेखा दादूपुर नलवी नहर का निर्माण करवा कर रहेगी। इस अवसर पर कामरेड बंता राम संयोजक भाकपा, पूर्व सचिव करतार सिंह, राजबीर सिंह, रणधीर कश्यप, लखविंद्र लखा, गुरनाम जंधेड़ी, हरबंस , अलोक चंद, जोगेन्द्र , कश्मीर सिंह, बनारसी दास, बिल्ला वडैच सहित अनेक भाकपा व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।