फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक के परिजनों ने थाने में पहुंचकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
पिछले एक सप्ताह से घर से लापता छपरा निवासी युवक अशोक कुमार का मंगलवार तक भी कोई सुराग न लग पाया। मंगलवार को युवक के परिजन व अन्य गांववासी लाडवा थाने में पहुंचे और पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाकर रोष प्रकट किया। इसके बाद वे एसपी कार्यालय भी पहुंचे, जहां पर भी उन्होंने रोष व्यक्त किया तो एसपी से मामले में आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने व अशोक कुमार को ढूंढे जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाए कि लाडवा पुलिस भी उनके मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिसके चलते आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। युवक के पिता सतपाल, रूप राम, रामपाल, जय कौर, बबिता, मीना, पिंकी, प्रेमो, धर्मपाल, कर्मजीत, जसबीर आदि ने बताया कि 29 जून से उनका पुत्र अशोक कुमार गायब है, जिसकी पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद भी पुलिस अभी तक उनके लड़के का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उन्होंने बताया कि उसका लड़का अशोक पानीपत ईंट भट्ठे पर जेसीबी लेने के लिए गया था। पिपली तक तो उसके लड़के की ड्राइवर ललित से बात हुई, लेकिन उसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने यह भी बताया कि उसके लड़के का कुछ दिनों पहले धर्मबीर निवासी कसरेला के साथ किसी लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी और मामला बराड़ा थाने में पहुंच गया था, लेकिन आपसी सहमति के बाद मामला तो निपट गया था, लेकिन मामला निपटने के बाद ही धर्मबीर ने उनको दोबारा से धमकी भी दी थी। उन्होंने धर्मबीर सहित सुभाष, बलजिंद्र, कर्मजीत व विकास पर उनके लडक़े को लापता करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए भी कहा कि यदि पुलिस ने मामले में ढील बरती तथा जल्द से जल्द लड़के का सुराग नहीं लगाया तो वह सडक़ों पर उतरने को मजबूर होंगे। जब इस संबंध में लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार व जांच अधिकारी से बातचीत करनी चाही तो उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें