फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2143 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा पांचवीं दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने बुधवार को जिलेभर में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने के लिए चार हजार 97 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से 2143 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 1954 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी की प्राचार्य अमर कौर ने बताया कि बाबैन ब्लॉक में 2, लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा में 3-3 और थानेसर ब्लॉक में 4 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। उधर, बाबैन ब्लॉक में नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए 423 बच्चों में से 269 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी, जबकि 154 बच्चे परीक्षा देने से गैरहाजिर रहे। बाबैन में प्रवेश परीक्षा के लिए सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बाबैन के बीडीपीओ आशुतोष और खंड शिक्षा अधिकारी रणबीर सिंह रामपुरा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय निवारसी में पांचवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा बिना किसी रुकावट के शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। कोरोना महामारी से बच्चों को बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें