कुविवि की सात परीक्षाओं के नतीजे घोषित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने सात परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि दिसंबर-2018 में आयोजित बीटीएम तृतीय सेमेस्टर, बीवोक एचएम तृतीय सेमेस्टर, बीए एलएलबी ऑनर्स प्रथम एवं पांचवें सेमेस्टर, एमटेक अप्लाइड जियोलॉजी प्रथम, पांचवें सेमेस्टर तथा एमसीए पांचवें सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है।