फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में शाहाबाद नगरपालिका जिले में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छता में शाहाबाद अव्वल
शाहाबाद। स्वच्छता अभियान को लेकर शाहाबाद नगरपालिका ने देश में 112वां रैंक और जिला कुरुक्षेत्र में टॉप किया है। नपा सचिव अंकुश पराशर ने बताया कि स्वच्छता अभियान को नपा ने मिशन बनाया था। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफाई कर्मियों ने रात के समय भी घंटों सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने स्वच्छता के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। अंकुश पराशर ने इसका श्रेय कर्मचारियों, नपा प्रधान एवं पार्षदों को भी दिया। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने इंस्पेक्टर नरेंद्र का हौंसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह अपने दायित्व का निर्वाह करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर पिंकी साहनी, सुभाष तथा ओमपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें