फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भपात कर भ्रूण को नाले में फेंकने के आरोप में तीन महिलाओं सहित चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भ्रूण को नाले में फेंकने के आरोप में चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। एक निजी अस्पताल के समीप नाले में करीब चार माह के भ्रूण मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह भ्रूण एक अस्पताल के नजदीक नाले में पाया गया था। गर्भपात कराने वाली महिला का पता करने के उद्देश्य से आसपास एवं अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से स्कैच बनवाया गया। गर्भपात कराने वाली महिला एवं उसके साथियों के बारे में कुछ जानकारी अस्पताल से हासिल हुई तथा आरोपी महिलाओं के बारे में पुख्ता जानकारी उनके खास मुखबिर से मिल गई थी। जानकारी के अनुसार जमिला खान का मायिका गांव ठोल में तथा उसकी ससुराल हरपाला पंजाब में है। जमिला खान को उसकी भाभी नाजनी बेगम, शमिला और उसका भाई राजकुमार निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे सिविल अस्पताल जाने की सलाह दी थी। चिकित्सक ने उसका रिकार्ड अपने रजिस्टर में नहीं रखा, जो गलत है। अस्पताल से करीब 50 फुट की दूरी पर भ्रूण एवं गर्भपात के समय इस्तेमाल की गई रूई और अन्य सामान सीन आफ क्राईम की टीम ने बरामद किया है। बताया गया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम करने एवं अन्य सामान की जांच के लिए लेबोरेट्री में भेज दिए हैं। महिला चिकित्सक पर कार्रवाई के बारे सीएमओ कुरुक्षेत्र से राय मांगी गई है। कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें