फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी समूह नृत्य में कैथल और अंबाला की टीमों ने जीता राज्य स्तरीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-19,20
विज्ञापन

हरियाणवी समूह नृत्य में कैथल और अंबाला की टीमों ने जीता पुरस्कार
- खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने 16 विधाओं के कलाकारों को पुरस्कृत किया
- 24वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में कलाकारों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। राज्य खेल एवं युवा उत्सव में कैथल व अंबाला की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए हरियाणवी समूह नृत्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कुरुक्षेत्र की टीम ने हारमोनियम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। तीन दिवसीय युवा उत्सव में 16 विधाओं में प्रदेश के 600 से ज्यादा कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में सभी 16 विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले कलाकारों को एक-एक लाख रुपये की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मैक के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में 24वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते हुए उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छिपी प्रतिभा सामने आती है और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। इससे पहले उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, हरियाणा कला परिषद के निदेशक अनिल कौशिक, मैक के क्षेत्रिय निदेशक संजय बशीन, क्षेत्रिय निदेशक महेश जोशी, एसडीएम अश्वनी मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह सहित तमाम अधिकारियों, प्रशिक्षकों और कलाकारों ने कश्मीर में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, हालांकि हरियाणा के कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर 6 बार प्रथम स्थान और 5 बार द्वितीय स्थान हासिल करके हरियाणा का गौरव देश में बढ़ा चुके हैं। इस मौके पर प्रशिक्षक जय भगवान, शमशेर सिंह, मनोज कुमार,गुरविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें