फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व विदेश की 421 नदियों से किया गया सरस्वती महाजलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 35,36
विज्ञापन

देश और विदेश की 421 नदियों के जल से किया गया सरस्वती का महा अभिषेक
- स्वामी इंद्रेश ,एसएससी बोर्ड के अध्यक्ष भारत भूषण भारती ने लिया महाआरती में भाग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर अखिल भारतीय कार्यकारणी इंद्रेश कुमार, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने महाआरती में भाग लिया। इससे पहले थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, मान सरोवर चीन, श्रीलंका, साउदी अरब, ननकाणा साहिब, मक्का शरीफ सहित 421 नदियों के जल से सरस्वती तीर्थ का महा अभिषेक किया गया। इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि सरस्वती तीर्थ पर महाजलाभिषेक से सामाजिक सौहार्द का संदेश मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने सरस्वती के तट पर वेदों की रचना हुई। वसंत पंचमी के पावन दिन महाजलाभिषेक करके सरस्वती के चरणों में वंदन किया गया है। पूरी मानव जाति के कल्याण का केंद्र सरस्वती तीर्थ बना है। महाआरती स्थल पर भजन संध्या का आयोजन करके मां सरस्वती की स्तुति भी की गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएसएस राजीव शर्मा, नगरपालिका प्रधान अशोक सिंगला, एसडीएम पूजा चांवरिया, तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ प्रेम सिंह, नपा सचिव सुशील कुमार, हरपाल चीका, युधिष्ठर बहल, सतीश सिंगला, सचिन मित्तल, जयसिंह पाल, गीता डाबर, गुरविंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें