कीर्तन की है रात, बाबा आज थानै आणो है...
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर ने दुखभजन कॉलोनी में श्री खाटू श्याम संकीर्तन और भंडारा आयोजित किया। कोषाध्यक्ष विनीत राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए श्याम भक्तों ने कीर्तन में पूजन किया। इस मौके पर आयोजक राम गोपाल बंसल परिवार ने चुलकाना धाम से आए मनोज पुजारी के सानिध्य में श्याम पूजन किया।
इस मौके पर भाजपा नेता रमेश सुधा, पार्षद कृष्ण कुमार गुप्ता एडवोकेट, पूर्व पार्षद सतीश गर्ग, दुखभंजन कॉलोनी विकास समिति के प्रधान दीपक शर्मा और सचिव बृजमोहन भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया। गायक राजू हंस और राजमणि आर्य ने खाटू श्याम के भजन सुनाए। झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे..., कीर्तन की है रात बाबा, आज थानै आणो है... और खाटू वाले श्याम बाबा हमें तेरा ही सहारा आदि भजन सुनाए गए। प्रधान सुभाष सुखीजा ने बताया कि समिति ने खाटूश्याम के प्रचार के लिए नि:शुल्क कीर्तन करवाया है। साथ ही बस दो दिवसीय यात्रा पर खाटू जाती है। इस अवसर पर अटल शर्मा, रमेश शर्मा, दिनेश कक्कड़, हेमंत यादव, फतेहचंद गांधी, अनिरुद्ध, आशीष, लोकेश, रतन जांगड़ा, विजय गुलाटी, कृष्ण गोपाल बाली, हेमंत भारद्वाज, प्रदीप, अशोक, डॉ. प्रवीण किरमच, भारत भूषण सिंगला, शिवम बंसल, प्रदीप वर्मा, मिंटू, गौरव बंसल, अनुज बंसल, राजीव सिंगला, सुभाष ममगाईं , राजेश ममगाईं आदि ने भाग लिया।