फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मोहड़ी के सात डेरे-ढाणियों पर कई दिनों से बिजली किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहड़ी के सात डेरे-ढाणियों पर कई दिनों से बिजली किल्लत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
गांव मोहड़ी के सात डेरे और ढाणियों पर पिछले कई दिनों से बिजली किल्लत है। इस कारण वहां के लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है। पानी न मिलने से पशु बेहाल हैं और फसलें सूख रही हैं। इस कारण ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव मोहड़ी के डेरे और ढाणियों पर रहने वाले दलविंद्र, गमदूर सिंह, गुरुपाल, जसविंद्र, नसीब, दिलबाग, अमरदीप , दर्शन, देवेंद्र, छत्तर, गुरमेल ने कहा कि मोहड़ी गांव में उनके सात डेरे और ढाणियां हैं। उनकी फसलों को 20 ट्यूबवेल लगते हैं। एक सप्ताह से बिजली गुल रहने के कारण न तो ट्यूबवेल चल रहे हैं। न ही घरों में बिजली पहुंच रही है। इस कारण उनके डेरे और ढाणियों पर अंधकार छा गया है। पेयजल की किल्लत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस समय खेतों में गेहूं, भरसीन, तौड़िया की फसल है। पानी न मिलने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। गांववासियों ने कहा कि लाइनमैन बिजली दुरुस्त करने के लिए आते हैं, लेकिन मात्र 20 मिनट बिजली चलती है फिर ठप हो जाती है। यह एक सप्ताह से ऐसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी शिकायत बिजली के आलाधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांववासियों ने कहा कि प्रशासन जमकर अनदेखी कर रहा है। इस कारण उनके डेरों पर बुरे हालात बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें