फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वादा याद दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी वादा याद दिलाने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। थानेसर ब्लॉक के अतिथि अध्यापकों ने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन स्थानीय विधायक सुभाष सुधा को उनके निवास पर सौंपा। इसकी अध्यक्षता अतिथि अध्यापक संघ के थानेसर ब्लॉक प्रधान राजेश शर्मा ने की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से अतिथि अध्यापकों ने उन्हें नियमित करने, समान काम समान वेतन देने और प्रदेश के विभिन्न जिलों में हटाये गए प्राथमिक शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों के विधायकों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अतिथि अध्यापकों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा जा रहा है। यह ज्ञापन चार से छह अक्तूबर तक सौंपे जाएंगे। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी के घोषणापत्र में अतिथि अध्यापकों से किए गए वादों को याद कराया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रधान राजेंद्र सिंह,भीम सिंह, शारदा देवी, विनय धीमान, संजीव, सुमंत सैनी, विवेक कौशिक, अनीता, मतलेश, सीमा रानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें