फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने दी नपा सचिव को गोवंश को ट्रैक्टर से खींचने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे बांधकर खींचने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर हर हर महादेव गोशाला समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को इसकी लिखित शिकायत नपा सचिव को दी। जिसे नपा सचिव ने जल्द ही सुलझाने का आश्वासन भी दिया है। समिति के प्रधान पराग धवन ने बताया कि नगर पालिका द्वारा इसी साल 17 जुलाई को हर हर महादेव गोशाला को टेंडर दिया था कि एंबुलेंस के माध्यम से शहर में बेसहारा घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएंगे। पराग ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नपा के कर्मचारी स्वयं ही गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर उनकी संस्था की अनदेखी कर रहे। इतना ही नहीं नपा के कर्मचारी गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर खींच रहे है। इससे गोवंश को चोटिल हो सकते है। नपा सचिव सुशील कुमार ने बताया कि दोनों गोशालाओं के बीच आपसी मतभेद होने के कारण उन्होंने गोवंश को खुद ही गोशाला पहुंचाया था। श्री कृष्ण कृपा गोशाला के पदाधिकारी इस संस्था द्वारा भेजे जाने वाले गोवंश पर एतराज जताते हैं, जिसके कारण उन्होंने नपा कर्मचारियों को इस काम पर लगा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें