फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के आगे अचानक गाय आने से पलटी कार, एक युवक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-पिहोवा।
गांव दिवाना के नजदीक अचानक गाय आगे आने से कार कार पलट गई और इससे युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घायलों को पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि गांव रामथली (कैथल) निवासी विकास, रोहित (19 साल) व हरीश (25-26 साल) कुरुक्षेत्र से कार में अपने गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव दिवाना के नजदीक पहुंचे उनकी कार के आगे अचानक कहीं से एक लावारिस गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक हरीश का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत पिहोवा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिक चोटें लगने के कारण विकास को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि तीनों युवक दोस्त थे तथा गांव रामथली के रहने वाले थे। रोहित का रविवार को अंबाला में कंडक्टर का पेपर था और विकास व हरीश को यमुनानगर में कुछ काम था। उन्होंने बताया कि रोहित को पेपर के बाद दोनों दोस्तों ने पीपली मिलने की बात कही थी। शाम को पीपली से रोहित को अपने साथ लेकर घर लौट रहे थे कि कार के आगे अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार पलट गई। जिसमें विकास की मौत हो गई और रोहित व हरीश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें