फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने कैंसर पीड़ितों को दी 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी समाज के जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। गुरुद्वारा साहिबान की सेवा संभाल रही एसजीपीसी ने समय बदलाव के साथ अपना सामाजिक उत्तरदायित्व बखूबी निभाया है। यह विचार एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मेंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो ने व्यक्त किए। वे ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में कैंसर पीड़ितों को सहायता राशि के चेक भेंट कर रहे थे। इस दौरान कुरुक्षेत्र निवासी बलविंदर कौर पत्नी बलबीर सिंह, सलिंदर पुत्र पूर्णचंद और सुरेशो पत्नी राम सिंह को 20-20 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। जत्थेदार ढिल्लो ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने कैंसर पीड़ितों की सहायता के लिए फंड बनाया गया है और हर साल वार्षिक बजट में इसके लिए करोड़ों रुपये की राशि रखी जाती है, जिसके तहत साल भर इस भयंकर बीमारी से पीड़ितों को आर्थिक मद्द उपलब्ध करवाई जाती है। इस अवसर पर सिख मिशन प्रभारी सुखदेव सिंह, सब ऑफिस इंचार्ज परमजीत सिंह दुनियामाजरा, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर जसबीर सिंह, कर्मबीर सिंह कंग, राजिंदर सिंह सोढी, जोगा सिंह रोहटी, प्रताप सिंह, अमरिंदर सिंह, जज सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें