अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री व प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. ओम प्रकाश जिंदल को उनकी 87वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। लाडवा के ओपी जिंदल पार्क में पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने स्व. ओपी जिंदल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी। रमेश गुप्ता ने कहा कि ओपी जिंदल हमेशा ही गरीबों, किसानों, कामगारों, दलित, पिछड़ों व हर जरूरतमंद के लिए काम करते रहे। इससे पहले युवा नेता व रामकुंडी प्रधान रोहित गर्ग ने स्व. जिंदल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. जिंदल ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया और गरीबों, असहाय लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए हर दम काम करते रहे। इस अवसर पर जिंदल हाउस से राकेश शर्मा, रजनीश गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तरसेम बकाली, रामकरण जैनपुर, राजेश खाखट, अश्वनी शर्मा, पवन कंसल, शामलाल, पवन बडौंदा, शिव कुमार बपदा, कुलदीप नारंग, मांगेराम , शामलाल नंबरदार , प्यारा सिंह सहित अन्य लोगों ने स्व. ओ.पी. जिंदल की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया।