फोटो -20
अमर उजाला इंपेक्ट
नाले के निर्माण में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं : सुधा
नाला निर्माण कार्य की कमान अब एक्सईन जेपी कांबोज को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि रेलवे रोड पर पानी निकासी नाले के निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और निर्धारित मापदंडों और नक्शे के अनुसार ही तैयार किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि अब नाला निर्माण कार्य को पूरा करने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जेपी काम्बोज को सौंप दिया गया है।
वे मंगलवार को अपने निवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस पर ही विधायक नें संज्ञान लिया और उन्होंने कहा कि रेलवे रोड का सौंदर्यकरण करने, पान निकासी की समस्या को खत्म करने और सड़क निर्माण कार्य के लिए करीब 9 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। इसके लिए सबसे पहले रेलवे रोड के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य किया जाना है और यह कार्य तेजी से चल भी रहा है, लेकिन कुछ शिकायतें मिली हैं कि नाले के निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस प्रकार की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिस भी जगह से नाला गलत बनाया गया है, उसे तुरत प्रभाव से ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में और तेजी लाने के लिए इस परियोजना को मुकम्मल करने का जिम्मा लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता जेपी काम्बोज को सौंप दिया गया है। विभागीय अधिकारी स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नाला निर्माण कार्य केवल निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही बनाया जाना चाहिए, जो भी कर्मचारी और ठेकेदार लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए तथा निर्माण सामग्री में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
------------------------
विधायक आज करेंगे सड़क निर्माण की शुरुआत
विधायक सुभाष सुधा 26 जुलाई को सुबह 8 बजे सेक्टर 7 व 10 रतगल गुरुद्वारे की सामने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस सड़क पर करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।