फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने लगाया कार सवार युवकों पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। अमर विहार कॉलोनी के पास से 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। परिजनों ने अज्ञात कार सवार युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अपहरण की पुष्टि नहीं की है। लापता युवती की मां के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने 10 वर्षीय भांजे के साथ बराड़ा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के बाहर से आलू लेने गई थी। कुछ देर बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और बताया कि एक कार में सवार तीन-चार युवक और एक युवती उसकी मासी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। बच्चे की सूचना पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास काफी तलाश की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद लड़की की मां ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद विजय कलसी को दी और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद हुडा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि युवती की मां ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी सुबह घर से निकली थी और नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


प्रवासी है परिवार

शिकायत में युवती की मां ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मुकेरियां का रहने वाला है और पशु पालन का कार्य करता है। उनका परिवार गांव उगाला (जिला अंबाला) में रहने लगे थे। करीब एक सप्ताह पहले ही वे शाहाबाद में अमर कॉलोनी के समीप रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें