कुरुक्षेत्र। पिछले माह नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के दौरान हटाए गए करीब 20 कर्मचारियों का विवाद अब तक नहीं सुलझा है। संबंधित कंपनी ने इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया है, जिससे अन्य कर्मचारियों में रोष फैल रहा है। यह मामला अब स्थानीय निकाय निदेशक तक पहुंच गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इन कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर नहीं लगवा पाया तो वे फिर आंदोलन करेंगे। इसके लिए आज बुधवार से ही फैसला ले सकते हैं। संघ के प्रधान सुनील लोहाट ने आरोप लगाया कि कंपनी सरकारी आदेशों को दरकिनार कर रही है।
नगर आयुक्त ने भी कंपनी को इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर समायोजित करने के लिए पत्र लिखा था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को प्रशासन ने स्थानीय निकाय निदेशक को पत्र भेजकर कंपनी को निर्देशित करने की सिफारिश की है। डीएमसी अमन वर्मा ने बताया कि मामले को निपटाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संघ ने शेष 20 कर्मचारियों के तुरंत समायोजन, हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार ड्यूटी पर लगाने और उनकी हाजिरी नियमित करने की मांग की है। साथ ही, सत्यापित हाजिरी रजिस्टर के साथ अनुपालन रिपोर्ट तुरंत जमा कराने को भी कहा गया