फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत 197 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने महानिदेशक के निर्देश पर 5 नवंबर से 27 नवंबर तक चले राज्यव्यापी विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने संगठित अपराध, अवैध हथियारबंद गैंग, वांछित आरोपियों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए कुल 197 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। त्वरित और प्रभावी छापेमारी से कुल 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें 52 संगीन अपराधों में संलिप्त आरोपी शामिल हैं। इनमें दो आरोपी पांच-पांच हजार रुपये के इनामी और एक आरोपी दो हजार रुपये का इनामी थे।
उन्होंने बताया कि अभियान की प्रमुख उपलब्धियों में 55 आदतन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोलना और 15 की मौजूदा हिस्ट्रीशीट अपडेट करना शामिल है। पुलिस ने अवैध हथियारों पर भी नकेल कसते हुए दो पिस्तौल, दो मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए हैं। नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाते हुए 84.25 किलोग्राम चूरा पोस्त, 85.33 ग्राम हेरोइन और तीन ट्रक और आठ मोटरसाइकिल जब्त की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में कारगर साबित हुआ है। संगठित अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें