फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 193 प्रतिभागियों ने लिया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण

Tue, 02 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत योगाभ्यास करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारी के तहत एमसी वार्ड व नगर परिषद कार्यालय ने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 193 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों ने प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया।, जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा वैदिक मंत्रोच्चारण का अभ्यास करवाया गया। मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। इस नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनता है। संयोजक मंडल के सदस्य, योग विशेषज्ञ मनजीत, योग सहायक रोहतास कुमार, योग सहायक हरदीप, नगर परिषद से प्रियंक बजाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें