कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराध शाखा एक की टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर चार में एक मकान में अवैैध रूप से शराब रखी हुई है। अपराध शाखा एक के प्रभारी मंदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान पर छापेमारी की तो वहां 66 कट्टों में भरी गई अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस के पता करने पर यह मकान देवीदासपुरा वासी एक व्यक्ति का पाया गया। यह शराब कहां से लाई गई और कहां आपूर्ति की जानी थी, इसकी जांच में पुलिस देर सायं तक लगी रही।