फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीसीआर-6 पर तैनात 48 वर्षीय एएसआई कश्मीरी लाल की गश्त के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक जिला कैथल के गांव रमाणा निवासी एएसआई कश्मीरी लाल व एएसआई रमेश बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन के नजदीक गश्त पर थे। इसी बीच अचानक कश्मीरी लाल की तबीयत बिगड़ गई। उसे अफरा-तफरी में शहर के तीन निजी अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने कश्मीरी लाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर पांच चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के दौरान विसरा लेकर जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया है। चिकित्सक का कहना है कि विसरा की जांच होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। बताया गया कि कश्मीरी लाल पिछले 10 वर्षों से कुरुक्षेत्र पुलिस में तैनात थे। करीब तीन माह पहले ही उनकी ड्यूटी पीसीआर-6 पर लगी थी। वे खेड़ी मारकंडा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें