कोहनूर जड़ित मुकुट पहनते थे सम्राट पृथ्वीराज चौहान
- सूर्यकुंड तीर्थ पर मनाई पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव अमीन स्थित सूर्यकुंड तीर्थ पर महान सम्राट पृथ्वी राज चौहान की पुण्यतिथि मनाई गई। इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने की। प्रांतीय अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने पृथ्वी राज चौहान की जीवनी से लेकर शौर्य गाथा पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. सुभाष चंद्र ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के राज्य की भौगोलिक सीमाओं के आकलन पर चर्चा की। इतिहासकार रामदास रोड़ ने भी उनके राज्य से लेकर परिवार के बारे में भी व्याख्यान दिया। सरदार हरप्रीत ने पृथ्वी राज चौहान के तराईन युद्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ओमप्रकाश अरोड़ा ने किया जबकि समापन पर परमवीर चौहान ने पृथ्वी राज चौहान के कोहनूर जड़ित ताज के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर कर्ण सिंह चौहान, मेहर सिंह, मास्टर जयकुमार, अश्वनी कुमार, डॉ मोहन लाल नागपाल, शिशुपाल गुप्ता, राकेश वर्मा, कृष्ण पाल, ऋषिपाल चौहान, मास्टर रणबीर सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।