फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महिला को 10 महिलाएं जोड़नी होगी तभी होगी कुरुक्षेत्र की भूमि पर न्याय युद्ध की शुरुआत : नैना चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की भूमि से होगी न्याय युद्ध की शुरुआत
- जजपा नेत्री नैना चौटाला ने महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डबवाली से विधायक और जजपा नेत्री नैना चौटाला ने कहाकि कुरुक्षेत्र की भूमि से ही न्याय युद्घ की शुरूआत होगी। उन्होंने कहाकि महिलाओं को अब राजनीति में बराबर की भागीदारी करनी होगी। कार्यकर्ता महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

सेक्टर दो स्थित पार्क में वो एक जनसभा को संबेाधित कर रहीं थीं। इस मौके पर जय भगवान शर्मा उर्फ डीडी की अध्यक्षता में अधिवक्ता, पूर्व सरपंच व पूर्व वॉइस चेयरमैन जिला बार एसोसिएशन सुमेर सिंह सैनी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जजपा में शामिल होने का ऐलान किया। नैना चौटाला ने कहा कि पार्टी में आने पर उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा । उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी राजनीति में अपनी ताकत को जानना होगा व पुरुषों के बराबर चल कर राजनीति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी पड़ेगी नैना चौटाला ने कहा कि आप अपने साथ एक एक व्यक्ति दस यूथ को जोड़ने का कार्यक्रम के साथ महिलाएं भी इसमें में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक बूथ 10 युथ कार्यक्रम जो हमारा चला हुआ है इस में बढ़ चढ़कर भाग लेना पड़ेगा तभी पार्टी को मजबूती मिल पाएगी हर एक आदमी एक एक आदमी को जोड़ने का काम करें । इस दौरान गोपाल सैनी तनुज सैनी, सरिता सैनी, निशा मदान पूर्ण निरीक्षक चंद्रपाल रामपाल राजीव शर्मा मांगेराम ठाकुर धर्म सिंह सुरेंद्र सिंह गगन सिंह शेर सिंह सैनी बंताराम ,जगतराम सुनीता , कुमार शर्मा लक्ष्मण किरमिच हिमांशु दिलेर तनुज आस्था सैनी मक्खन सिंह सुनील गुर्जर गोपाल गॉड, कृष्ण सैनी, अर्जुन सैनी, सुखदेव सैनी, रणधीर सैनी, सरवन सैनी , हरफूल सैनी लक्ष्मण सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें