फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल राजकीय कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण प्रकोष्ठ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सैनी, प्रचार्या डॉ. वीपी सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. फुलिया ने सेमिनार के महत्व एवं कुरुक्षेत्र में कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संयोजक डॉ. मीनाक्षी ने सेमिनार के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया। पंजाब यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रोशन लाल ने जीवन पद्घति से संबंधित बीमारियों पर प्रकाश डाला। एचएयू हिसार यूनिवर्सिर्टी से प्रो. अंजु मनोचा ने जीवन पद्घति में सुधार और गैर संचारी रोगों के विषय में विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ डॉ. अपर्णा खन्ना, डॉ. प्रदीप, डॉ. आरएस चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वीरइंद्र कौर, सुषमा, डॉ. राजीव कुमार, मनजीत कौर, सतबीर सिंह, डॉ. मंजू, डॉ. सुरेश कुमार, मन्नु ज्योति गुप्ता, राजेश कुमार, देवेंद्र, विनय कुमार, दर्शन लाल, अरुण कुमार व दीपक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें