फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टॉप 10 की सूची में करना है शामिल: सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छता की टॉप 10 की सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इस कार्य में आमजन का सहयोग बहुत जरूरी होगा। इतना ही घर से घर गीला व सूखा कचरा अलग अलग करके उठान कार्य किया जाना है। इसके लिए पहले सेक्टर 13 का चयन किया गया है। वे शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों, नगर परिषद व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने अधिकारियों को कुछ दिशानिर्देश दिए। विधायक ने कहा थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैैयार कर ली गई है। इस योजना के अनुसार ही काम किया जाएगा। इस शहर में 31 जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पर सबसे ज्यादा कचरा डाला जाता है। इसलिए इन सभी जगहों पर कचरा डालने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और इन जगहों पर जरूरत के हिसाब से डस्टबिन भी लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि घर घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करके उठान कार्य किया जाना है। इसके लिए सबसे पहले लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए दिवारों पर पेंटिग करवाई जाएगी और जगह जगह पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस कार्य के लिए लोगों के सहयोग की निहायत जरूरत होगी। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि जिला में कूड़ा बीनने वालों की सूची तैयार की जाएगी। इन लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाएगी और शिक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। नप व नपा के सभी सफाई कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक्स हाजरी लगानी जरूरी होगी और सभी सफाई कर्मचारियों को आई कार्ड जारी किए जाएंगे। जिला में सभी पार्कों के पास खाद बनाने के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे और खाद बनाने का काम किया जाएगा। शहर में सबसे ज्यादा कूड़ा डालने वाले होटल व अस्पतालों की सूची तैयार की जाए और इन सभी नोटिस जारी किए जाए। अगर नोटिस के बावजूद कूड़ा डालते है तो कूड़ा डालने के नाम नप व नपा पैसा चार्ज करेगी।
विज्ञापन


50 लोगों को जारी किए गए नोटिस
नप सचिव केएल बठला ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार 100 किलोग्राम से ज्यादा कचरा डालने वाले 50 लोगों को नोटिस जारी कर दिए है। इस मौके पर नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, नप अध्यक्ष अशोक सिंगला, नप अध्यक्ष बलदेव चावला, एमई बीएन भारती, सचिव के एल बठला, पार्षद मनिंद्र सिंह छिंदा, पार्षद हरदीप सिंह संजू, प्रदीप सैनी, समाजसेवी प्रदीप झांब सहित अन्य अधिकारी व पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें