अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी पर हमला करने वाले आरोपियों को तीन दिन के अंदर काबू नहीं किया गया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह चेतावनी वीरवार को सांसद कार्यालय में प्रेसवार्ता में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला प्रधान नायब सिंह पटाक माजरा ने दी। उन्होंने कहा की सांसद सैनी पर हमला करना लोकतंत्र की हत्या है । उन्होंने बताया की बुधवार को जब सांसद हथीन उपमंडल के गॉव रुपडाका के निकट एक जनसभा को संबोधित करके आ रहे थे तो शरारती तत्वों ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और पत्थर भी बरसाए। इसमें कार का शीशा टूट गया जबकि सांसद बाल-बाल बच गए। गाड़ी में उस वक्त सांसद के अलावा उनके पीए पुरषोतम शर्मा व अन्य सुरक्षाकर्मी भी थे इस दुर्घटना की शिकायत सांसद के पीए पुरुषोत्तम शर्मा ने नजदीक हथीन थाना में दें दी गई, लेकिन थाना प्रभारी ने एक दिन बीत जाने के बाद में कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई । इस घटना में किसी बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए उन्होंने सरकार से उच्स्तरीय या सीबीआई जांच की मांग की। जिसके विरोध में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता ने 3 दिन का अल्टीमेट दिया और इसके बाद जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिले के सभी उपायुक्तों को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर धीमान सभा के प्रधान रोशन लाल धीमान, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार रम्बा, मानसिंह बचगॉवा, सुखबीर सैनी, सांसद मुख्य सलाहकार एनडी गुप्ता, मास्टर महिंद्र सिंह, जगन्नाथ हरियापुर, लवली भिवानीखेड़ा, सैनी समाज प्रधान गुरनाम सैनी, डॉ. बलबीर सिंह हाबड़ी , विनोद पाल झांसा, प्रदीप कठवा, पंकज यारा, कुलबीर कठवा, अमरिंदर कठवा आदि मौजूद रहे