फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे नहीं तो स्कूल बसों की नहीं होगी पासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एडीसी अनिश यादव ने कहा कि स्कूली बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी है, जिन बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे उन बसों की पासिंग नहीं होंगी तथा उनका चालान भी किया जाएगा। वे वीरवार को सेक्टर 10 में परिवहन विभाग द्वारा चालकों के लिए आयोजित रोड़ सेफ्टी जागरूकता शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब चालक बस चलाते है तो उनके हाथों में कई जिंदगीयां होती है, इसलिए सावधानी के साथ तथा सभी नियमों के साथ गाडी चलानी चाहिए। बस में आग बुझाने का साधन, स्पीड गर्वनर, कणंडक्टर का लाइसेंस, वाईपर, टायर सब होना जरूरी है तथा चालक के पास हैवी विहक्ल लाइसेंस होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बस में फस्टएड की किट हो तथा पीछे की तरफ रिफलेक्टर टेप लगी होनी अनिवार्य है। सडक़ पर जब भी बस चलाएं तो स्पीड का जरूर ध्यान रखें क्योंकि कई बार बस कंट्रोल में नहीं हो पाती है, जिसके कारण दुर्घटना हो जाती है। इस मौके पर एडीसी ने गाडी पासिंग करवाने आए चालकों की गाडियां अंदर से देखी तथा कहा कि जरूरी सामान के साथ-साथ बस में सफाई होना भी बहुत जरूरी है। इस मौके पर पुलिस विभाग से सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर केवल सिंह ने यातायात के नियमों तथा कानून के बारे में चालकों को विस्तार से बताया तथा कहा कि नियमों का पालन जरूर करें यह हम सबके लिए जरूरी है। इस अवसर पर रैड क्रास सोसाइटी से आए राजेंद्र सैनी ने रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि बीडी, सिगरेट, शराब व तम्बाकू जैसे सेवन नहीं करने चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए यह सब हानिकारक है। उन्होंने फायर ब्रिगेड का नम्बर 101, पुलिस का नंबर 100, नेशनल हाईवे का नंबर 1073 तथा एम्बुलेंस के नंबर 108 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आरटीए कार्यालय से सुनील कुमार सहित करीब 200 चालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें