फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के खराब होने की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन मौसम खराब रहने की आशंका, प्रशासन अलर्ट पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सात और आठ मई को हरियाणा सहित आसपास के राज्यों में करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं व भारी बारिश हो सकती है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने जिला में अलर्ट की घोषणा की है। इसके लिए प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों को मुस्तैद रहने और जरूरी सेवाओं से संबधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के आदेश जारी किए हैं। इतना ही नहीं पटवारी व ग्राम सचिवों की छुट्टियां रद्द करते हुए अपने-अपने कार्यस्थल पर रहकर तैयारियां पूरी रखने के आदेश भी जारी किए हैं। उपायुक्त ने रविवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने और कंट्रोल रूम में 24 घंटे किसी अधिकारी के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, सभी एसडीएम को अपने उपमंडल में अधिकारियों को मुस्तैद रहने व कंट्रोल स्थापित करने के आदेश जारी करते हुए प्रत्येक विभागाध्यक्ष को टार्च, रस्सा सहित अन्य प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आपात स्थिति के लिए जारी किए टेलीफोन नंबर
उपायुक्त ने कहा कि जिला के लोगों को किसी तरह घबराने की जरूरत नहीं है और न किसी प्रकार की अफवाह पर विश्वास करने की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में उपायुक्त निवास कार्यालय के टेलीफोन नबंर 01744- 220271, 220935, नगराधीश कार्यालय के नंबर 220071 और डीआरओ कार्यालय के नंबर 221035 पर संपर्क कर सकता है। सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासन की तरफ से सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


आज भी होगी अधिकारियों की बैठक, लापरवाही पर नपेंगे
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लोगों की सहायता और जरूरी सेवाओं को ठीक रखने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए सात मई को तैयारियों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की एक बैठक भी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी 24 घंटे एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे और अपने मोबाइल ऑन रखेंगे। मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी जरूरत पड़नेे पर राशन की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अधिकारी आगामी दो दिन आपसी तालमेल बनाकर रखेंगे और किसी भी स्थिति की जानकारी उपायुक्त निवास कार्यालय पर देना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें