फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदम ने आंखों पर पट्टी बांध अखबार पढ़कर किया अचंभित

विज्ञापन
विज्ञापन
पदम ने आंखों पर पट्टी बांध अखबार पढ़कर किया अचंभित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू के निकट स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में रविवार को टैलेंट का महासंग्राम ‘किस में कितना है दम’ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान अंबाला के नन्हें छात्र पदम कश्यप ने मैजिक वंडर ब्रेन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको अचंभित कर दिया। पदम ने इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध इंडियन करेंसी की पहचान कर उनके नंबर भी बताए। इसके अलावा बंद आंखों से अखबार पढ़कर वहां मौजूद सभी दर्शकों को चौंका दिया। इस स्पर्धा में प्रथम रहकर उसने फाइनल में जगह बना ली। पदम के पिता सुनील कश्यप ने बताया कि उनके पुत्र की जीत पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रतियोगिता में डांस, सॉन्ग, मोनो एक्टिंग आदि स्पर्धाएं हुईं। डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर वरुण बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल की भूमिका फिरोज खान और हिमंत शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें