भारतीय योग संस्थान ने मनाया महिला योग शक्ति दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
भारतीय योग संस्थान रविवार शाम को राजेंद्र नगर स्थित नगली वाली कुटिया में महिला योग शक्ति दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी महिला अध्ययन केंद्र की पूर्व निदेशक ऋचा तंवर मुख्य अतिथि थीं। प्रधान मान सिंह ने भारतीय योग संस्थान की गतिविधियों का विवरण दिया।
उन्होंने बताया कि गांव मिर्जापुर में निर्माणाधीन योग आश्रम का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही यहां यौगिक क्रियाएं कराई जाएंगी। महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने भजन, देश भक्ति गीत, कविताएं और योग से संबंधित जानकारियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत छोटे-छोटे बच्चों नवोदिता, उर्वी और वैदेही ने एकल और सामूहिक नृत्य पेश किए। इस दौरान डॉ. मनीष कुकरेजा निर्देशित लघु नाटिका बेटी बचाओ प्रस्तुत किया गया। नाटिका में डिंपल ने बेटी, पूजा भाटिया ने मां, नमिता सचदेवा ने पिता और शशि, सुषमा, रुक्मिणी और ऋतु ने देवियों का अभिनय किया। जितेंद्र और नन्द किशोर ने वार्ड ब्वॅाय का रोल किया। मंच संचालन कमला देवी ने किया। इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों, कलाकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक गोबिंद लाल सेतिया, प्रधान मान सिंह, डॉ. मनीष कुकरेजा, जितेंद्र कुमार, फतेह सिंह पांचाल, देवी दयाल सैनी, नंद किशोर, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, राम करण शर्मा, सचिन, नरेश, मिथलेश, नीलम, उषा, कमलेश, वर्षा, अनुपमा, शशि माटा, मधु आदि शामिल रहे।