फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही दावों पर खरा नहीं उतर पा रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ही दावों पर खरा नहीं उतर पा रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारियों की लापरवाही उनके कार्यों में ही नहीं बल्कि दावों में भी नजर आती है। जवाबदेही से बचने और सवालों से पीछा छुड़ाने के लिए अधिकारी पहले तो तेज-तर्रार दावे करते हैं और फिर उन पर खरा न उतरकर अपनी फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। फिलहाल यह पंक्तियां कुरुक्षेत्र पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एसपी सिरोहा पर बिल्कुल फिट बैठ रही हैं। राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर समस्या दूर कराने के संदर्भ में अमर उजाला द्वारा कई बार अधिकारियों का ध्यान केंद्रित कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कभी जल्दी लगवा देंगे तो कभी दो दिन में हर हालत में सफेद पट्टी लगवा देंगे.... आदि बातों से अधिकारी आगे ही नहीं बढ़ सके। बता दें कि हाल ही में 5 दिसंबर को एडीसी ने सफेद पट्टी जल्द लगवाने बाबत एक्सईएन को निर्देश देने की बात कही थी, लेकिन दस दिन यूं ही गुजर गए। इसके बाद 14 दिसंबर को एक्सईएन एसपी सिरोहा ने दो दिन में हर हालत में सफेद पट्टी लगवाने का दावा किया था, लेकिन तीन दिन बाद भी पट्टी लगाने का कार्य भी शुरू नहीं हो सका। गौरतलब है कि लाडवा रोड पर कड़ामी मोड़ से पिपली जीटी रोड सीमा तक वाहनों को दिशा देने वाली सफेद रेखा करीब एक वर्ष से गायब है। दोनों ही साइडों में सफेद पट्टी का अभाव है। इसके चलते राहगीर धुंध के दौरान बीच सड़क पहुंच जाते हैं तो कभी दूसरे वाहन के सामने चुनौती बनते हैं। इस कारण रोड पर बड़ी अनहोनी का डर बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग पीडब्ल्यूडी जानकारी के बावजूद अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें