सारसा के ट्रिपल मर्डर का मामले में एसआईटी ने शुरू की जांच
पिहोवा। गांव सारसा के समीर, सिमरन और समर की हत्या के मामले में शनिवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) गांव सारसा पहुंची और परिजनों से मामले को बातचीत की। टीम ने इस मामले को लेकर ग्रामीणों से भी बातचीत की। बच्चों के दादा जीता राम के चचेरे भाई राजेश मलिक ने बताया कि ट्रिपल मर्डर केस में एसआईटी गांव पहुंची थी। टीम ने इस मामले को लेकर बच्चों मां सुमन से बातचीत की और ग्रामीणों से भी बातचीत की। ग्रामीणों व परिजनों की मांग है कि इस मामले में सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए। उधर, टीम ने भी आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष रूप से इस मामले की जांच होगी और इसकी रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंप दी जाएगी। बता दें कि मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर ग्रामीण चंडीगढ़ में सीएम से मिले थे। सीएम ने एसआईटी बनाकर मामले की जांच का आश्वासन दिया था। इसके बाद एसआईटी गांव सारसा मामले में छानबीन के लिए पहुंची थी और ग्रामीणों व परिजनों से मुलाकात की।