फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 राज्यों के संगीत के साथ कला समागम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पूरे विश्व में पहुंचेंगे। इन संदेशों में ही पूरे विश्व का सार समाहित है। इन पवित्र उपदेशों को पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए वैश्विक गीता पाठ का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में एक बार फिर किया जा रहा है। राज्यपाल ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 के तहत क्राफ्ट और सरस मेले का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 के क्राफ्ट और सरस मेले का आगाज आचार्य नरेश कौशिक और 21 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के साथ राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने किया। इस क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों की शिल्पकला को देखकर सभी मेहमान गदगद हो गए। राज्यपाल ने शिल्प और सरस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 11 राज्यों के कलाकारों ने अपने प्रांत के लोक संगीत एवं वाद्य यंत्रों से मेहमानों का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से दूसरी बार गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार विश्वस्तर पर किया गया है। विदेशी सैलानी भी इस महोत्सव का आनंद लेने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 नवंबर को गीतास्थली आ रहे हैं। इस मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम वत्सल कौशिक, एसडीएम शाहाबाद सतबीर कुंडू, सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया, नगराधीश कंवर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने की शिल्पकारों से बात
उद्घाटन के दौरान राज्यपाल ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुमति से पहुंचे शिल्पकारों की कला को निहारा। उन्होंने कई शिल्पकारों से सीधा संवाद करते हुए शिल्पकला के बारे में जानकारी हासिल की। राज्य और प्रशासन की तरफ से उपलब्ध करवाई गई तमाम सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया।

ओपन जीप में किया राज्यपाल ने अवलोकन
राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने ओपन जीप में सवार होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तरी छोर से लेकर पूर्वी छोर तक करीब 300 से ज्यादा शिल्पकारों की स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक सुभाष सुधा ने क्राफ्ट और सरस मेले में पहुंचे सभी शिल्पकारों और मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से गीता जयंती महोत्सव को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

200 शिल्पकारों में 50 राष्ट्रीय
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि इस क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों से 200 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचेंगे। इन शिल्पकारों का आना अभी तक जारी है। इन शिल्पकारों में 50 राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार, संत कबीर वार्ड और स्टेट अवार्डी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें