फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बारिश के बाद ओपीडी 1900 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो न- 17, 18
विज्ञापन

-बारिश के बाद ओपीडी 1900 के पार
-एक सप्ताह में वायरल बुखार के 500 से ज्यादा मरीज आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर में दो दिन हुई लगातार बारिश के कारण वायरल पीड़ितों में इजाफा हुआ है, पिछले एक सप्ताह में एलएनजेपी अस्पताल में 500 से ज्यादा वायरल बुखार के मरीज सामने आ चुके है। पहले जहां अस्पताल में ओपीडी 1300 के आस-पास रहती थी , वहीं बारिश के बाद एलएनजेपी सिविल अस्पताल में ओपीडी 1900 के पार पहुंच चुकी है और अस्पताल में रोजाना मरीजों की लाईन लग रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर में रहस्मयी बुखार की अफवाहें चल रही है, जिसके कारण लोगों में बुखार को लेकर हडकंप मचा हुआ है कि कहीं ये कोई गंभीर बीमारी न हो। एलएनजेपी अस्पताल के तैनात एवं मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया ने वायरल बुखार को रहस्यमी बुखार बना दिया है , जिसके कारण लोगों में बुखार को लेकर हडकंप मचा हुआ है। उन्होने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण वायरल बुखार फैल रहा है, रोजाना अस्पताल में 80 से अधिक मरीज वायरल बुखार के आ रहे है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपनी आदतों को भी बदलना जरुरी है। अस्पताल में वायरल बुखार से अलग ऐसे तीन मरीज भी सामने आए है, जिनके प्लेटस कम पाए गई है। उनके बारे में इस बात का सदेंह है कि कहीं इनकों डेंगू बुखार तो नही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नही हुई । अस्पताल में 10 से 14 मरीज काला पीलिया, 150 से 200 सर्दी व जुकाम के मरीज, 80-90 वायरल बुखार के मरीज सामने आ रहे है। वायरल बुखार के सदर्भ में आरोग्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अनुराग कौशल ने बताया कि वायरल बुखार मौसम के बदलने से होता है। वायरल बुखार बहुत तेजी से फैलता है, अगर यह बुखार परिवार में किसी को हो जाए तो परिवार के अन्य सदस्यों में भी यह बडी तेजी से फैलता है, ऐसे में लोगों को सावधानी रखना बहुत जरुरी है ।
-----------------------------
वायरल बुखार के लक्षण
-सिर दर्द
-उल्टी आना
-जोडो में दर्द होना
-बुखार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें