फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने लिया संकल्प वर्ष 2022 तक दौगुनी होगी किसानों की आय:सुधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3,4
विज्ञापन

- जैविक खेती को अपनाए किसान, संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का संकल्प लिया हैं। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार किसानों के कल्याण के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक किसान को जैविक खेती की ओर अग्रसर किया जाए। इससे पर्यावरण ठीक रहेगा, लोगों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और किसानों की आय में इजाफा होगा।
वे सोमवार को पंचायत भवन के सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तत्वावधान में संकल्प से सिद्धि न्यू इंडिया मंथन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, किसान आयोग के सदस्य ज्ञान भास्कर, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डा. हरिओम व कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने किसानों और अधिकारियों को संकल्प से सिद्धि की शपथ दिलाई। इस दौरान विधायक सुधा ने किसानों को फसल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लिखित रूप में देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को संकल्प लिया था कि अंग्रेजों को भारत से निकालना है और देश को आजाद करवाना हैं। इसके लिए भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया और लोगों ने 5 वर्ष में यह संकल्प सिद्ध कर दिया। इसी तरह प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया है कि अगस्त 2022 तक एक नए भारत का निर्माण करना है। इस संकल्प के तहत हमारा देश स्वच्छ बने, साक्षर बने, आतंकवाद से मुक्त हो, गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्त हो, धर्म और जाति के आधार पर देश का न बांटा जा सके, देश के किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक के सहयोग की जरूरत है।
ज्ञान भास्कर ने कहा कि किसानों को फसल के नुकसान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार की योजना के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। हरियाणा 165 लाख टन दुध का उत्पादन कर रहा है और गेहूं-चावल के उत्पादन में भी प्रदेश अन्य प्रदेशों से काफी आगे हैं, लेकिन आज नौजवानों को खेती की ओर लेकर आना सबसे बड़ी चुनौती हैं। इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार लगातार मंथन कर रही हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डा. हरिओम ने कहा कि संकल्प से सिद्धि का कार्यक्रम देश के सभी जिलों में चल रहा हैं। इस कार्यक्रम में किसानों की फसल की लागत और मुनाफे पर चर्चा की जा रही हैं। यह देखने में आया है कि किसान की फसल पर खर्चा बढ़ता जा रहा हैं, जिससे आमदनी घट रही हैं। इतना ही नहीं प्रति व्यक्ति जोत भी कम हो रही हैं। ऐसे में सरकार किसानों को जैविक खेती की तरफ ले जाने का प्रयास कर रही हैं। जैविक खेती से किसानों और आम नागरिकों को फायदा होगा। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. कर्मचंद ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से किसानों को विभागीय अधिकारियों को एक-दूसरे की समस्याओं को जानने और उनका समाधान करने का अवसर मिलता हैं। राज्य सरकार की तरफ से किसानों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उतेजना के बजाए समय के अनुसार काम और खेती करने की जरुरत हैं। इस कार्यक्रम में जिला मत्स्य अधिकारी ईश्वर सिंह, नाबार्ड के डीडीएम डा. आरएस मोर, डा. पी भटनागर, डा. प्रेमलता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन कृक्षि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी डा. जेएन भाटिया ने किया। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी सहित कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारीगणों के साथ-साथ किसान मौजूद थे।

किसान बिफरने लगे तो दिया मंच पर बोलने का मौका
कार्यक्रम में जब कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों की ओर से सरकार की योजनाओं के किसानों के समर्थन में कसीदे पढ़े जाने लगे तो किसान बिफर गए। कई किसानों ने कहा कि ये सिर्फ गुमराह करने का ही प्रयास है। न समय पर और न ही उचित सब्सिडी किसान को मिलती है और न ही मंडियों में किसानों की कदर है। इस पर किसानों को अधिकारी शांत करने लगे, लेकिन शाहाबाद क्षेत्र से एक किसान तैश में आ गया और बोला कि जब किसानों को बोलने व उनकी समस्या रखने का मौका ही नहीं दिया जाता तो फिर ऐसे कार्यक्रमों का क्या फायदा।
विज्ञापन


संकल्प से सिद्धि सम्मेलन 6 सितंबर को
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद की तरफ से संकल्प से सिद्धि सम्मेलन का आयोजन 6 सितंबर बुधवार को सुबह 10 बजे बहुउद्देशीय सांस्कृतिक कला केंद्र कुरुक्षेत्र में होगा। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि उपायुक्त सुमेधा कटारिया होंगी और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी करेंगे। यह जानकारी जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलप्रीत कौर ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें