फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नं 22, टूटे सीवरेज पाईपों की संभाल नहीं, सड़क बनाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो न-17,18,19
कुरुक्षेत्र।
वार्ड-22 समस्याओं के मकड़जाल में फंसा हुआ है। वार्ड में टूटी सड़क का निर्माण कार्य तो शुरू हो गया है, लेकिन वार्ड की पुरानी सीवरेज लाइन के टूटने के कारण गलियों में पानी जमा हो रहा है। इस वजह से विष्णु कॉलानी में आने-जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, कॉलोनी में लगी अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
कॉलोनी निवासी अंजलि गौर ने बताया कि प्रशासन को सबसे पहले टूटी सीवरेज लाइन को बदलना चाहिए, उसके बाद ही सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करना चाहिए। वहीं वार्ड में बने पार्क में समय से सफाई न होने के कारण वहां पर जगह-जगह पर कचरा पसरा हुआ है। सफाई कर्मचारियों के सफाई न करनी की वजह से पार्क बदहाली की हालत में पहुंच चुका है। कॉलोनी में गंदे पानी में मच्छरों के जमाव होने के कारण वहां पर मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है। गौरतलब है कि इस साल मलेरिया के 25 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


सरकार के पैसों की बर्बादी : गुप्ता
वार्डवासी विवेक गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज की पाइप लाइन बहुत पुरानी है। इस कारण लाइन जगह-जगह से टूटी पड़ी है। सड़क निर्माण से पहले सीवरेज पाइप डालना जरूरी है। सड़क निर्माण के दौरान पुरानी पाइप लाइन टूट सकती है। सड़क तो टूटेगी ही उसके साथ ही सरकार के पैसों की बर्बादी भी होगी।
विज्ञापन


कई महीनों से वार्ड 22 में सड़क बनाने को लेकर लोग परिषद के पास आ रहे थे। इसके बाद काम शुरू भी कर दिया। लेकिन सरकार के आए दिशा निर्देशों के अनुसार पहले कॉलोनियों में सीवरेज के पाइप डालने हैं, उसके बाद सड़क निर्माण। इसलिए वार्ड 22 में सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। जल्द ही वार्ड में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।
-बीएन भारती, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें