फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक जसविंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25 व 26
विज्ञापन

पूर्व सैनिक जसविंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
- पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत थे पूर्व सैनिक जसविंद्र सिंह
बाबैन। गांव घिसरपड़ी में सेना से रिटार्यड व पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत जसविंद्र सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अतिंम विदाई की गई। जसविन्द्र सिंह के बड़े भाई एंव पूर्व सरपंच श्याम सिंह ने बताया कि उनका भाई जसविन्द्र सिंह गुडगांव में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत था और कुछ दिन पहले वह अचानक बीमार हो गया लेकिन ठीक न होने के कारण अचानक उनका देहांत हो गया। श्याम सिंह ने बताया कि उनका भाई 2011 में सेना से हवलदार के पद से रिटार्यड हुआ था और उसके बाद उसकी जुलाई 2014 में पुलिस विभाग में नौकरी लग गई और आज लगभग वह 40 वर्ष की आयु में उन्हें छोड़कर चले गए। जसविन्द्र सिंह के घर ढांढस बंधाने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है। इस मौके पर बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह व गुडगाव से पुलिस कर्मियों ने जसविन्द्र सिंह को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी के बड़े भाई पूर्ण बड़शामी, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान हरप्रीत चीमा, तरसेम सधौर, लाभ सिंह घिसरपड़ी, सतबीर रामपुरा, सतबीर बरगट, नैब ईशरहेड़ी, सतबीर मंगौली, राजू लाडवा, सजीव भूखड़ी, मंजीत संधौर, प्रिंस घिसरपड़ी, जयपाल पांचाल, भूषण बाबैन व अन्य धार्मिक व समाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें