फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला पार्टी लोकदल नही लठ्ठदल है,मैं अपने बयान पर कॉयम,माफी प्रदेश को जलाने और जलवाने वालों को मांगे: राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला की पार्टी लोकदल नहीं, लट्ठ दल है : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रदेश को जलाकर भाईचारे को खाक करने के मंसूबे पालने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जनता ने उन्हें अवसर दिया तो वे प्रदेश की अमन शांति भंग करने वाले, लूटपाट, मारपीट करने वाले लोगों को सजा दिलाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पिपली रेस्ट हाउस में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की ओर से राजकुमार सैनी पर कार्रवाई और उनके सर छोटूराम पर दिए गए बयान की आलोचना की गई थी। इसके कुछ घंटे बाद कुरुक्षेत्र के सांसद ने जवाबी हमला बोलते हुए मीडिया के नाम प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने चौटाला की पार्टी इनेलो को लट्ठ दल बताते हुए कहा कि वह चौधरी छोटूराम पर दिए गए बयान पर आज भी कायम हैं। सैनी ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी सियासी हसरत, महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए प्रदेश के भाईचारे और अमन, शांति को आग लगाई है जनता उनकी सच्चाई भली प्रकार से जानती है। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम के बारे में जो भी कहा है, वह सत्य है और सच्चाई बमुश्किल हजम होती है, इसलिये कुछ लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। सैनी ने कहा कि अंग्रेजी शासन से छुटकारा प्रशासन की जी हजूरी करने वालों की बदौलत नहीं, बल्कि आजादी को लाने वालों ने सिरों का सौदा कर दिया। उन्होंने लौटकर घर की दहलीज नहीं देखी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद के कारण देश के हालात खराब हैं। सैनी ने कहा कि जींद की धरती पर 26 नवंबर 2017 को समानता का महाकुंभ होगा, जिसमें लठतंत्र के दम पर लोकतंत्र का गला घोंटने वालों के खिलाफ ऐलान ए जंग 2019 का आगाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें