शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से यहां के डिवाइन स्कूल में चिकित्सक डे मनाया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रवीण कुमार गर्ग मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. प्रवीण गर्ग ने कहा कि रोगियों की सेवा करना ही डॉक्टर का दायित्व होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर जिले में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रोटरी के प्रधान डॉ. गुरदीप सिंह हेयर व प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. दीपक शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन डॉ. एसएस आहुजा ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरएस घुम्मन, डॉ.एसएस आहुजा, डॉ. सतीश गर्ग, हरचरण कौर, डॉ. अर्शदीप कौर, नीरज गुप्ता, डॉ. परमजीत सिंह हेयर, मनीष आहुजा सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।