फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख में बेटी करे पुकार, मुझे भी देखने दो संसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव कलाल माजरा व झीड़ा डेरा में शनिवार को सामाजिक संस्था यूथ वीरांगनाओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों यूथ वीरांगनाओं ने भाग लिया व यूथ वीरांगनाओं ने दोनों गांव की गली-गली में जाकर ग्रामीणों को भ्रूण हत्या, समलैंगिकता, नशाखोरी व अन्य सामाजिक बुराईयों के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान यूथ वीरांगनाएं द्वारा बोले गए कोख से बेटी करते पुकार, मुझे भी देखने दो संसार, बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एक आदर्श मां बाप कहलाओ, यूथ वीरांगनाएं करे पुकार, बंद करो नशे का व्यापार, वेश्या नही ये नारी है, बहन बेटी हमारी हैं आदि नारों के साथ दोनों गांव की गलियां गुंज उठी। झीड़ा फार्म में गांव की महिला पंच सुनीता ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं गांव कलाल माजरा में एएसआई जयपाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एएसआई जयपाल ने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही हैं। इस मौके पर किरण, सोनिया, बबली, निर्मल, मिलन सिंह, परमजीत, निशा, गुड्डी, संतोष, पूजा, रेखा, मोनिया, सविता, निर्मला, कविता, दीपा, सुषमा व अन्य यूथ वीरांगनाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें