कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रवाल धर्मशाला में श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पार्षद नेहा गुप्ता और शिवम बंसल ने अपनी माता स्वर्गीय सुनीता बंसल की पहली पुण्यतिथि पर शिविर का आयोजन किया। पार्षद नेहा गुप्ता के साथ कई अन्य महिलाओं ने भी रक्तदान किया और कल्पना चावला करनाल की टीम की ओर से 185 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से जिला सत्र न्यायाधीश डीके मित्तल, विधायक अशोक अरोड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सीनियर सिटीजन फॉर्म के प्रधान पीसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।