फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 182 तीर्थों का जल्द होगा कायाकल्प

Fri, 08 Aug 2025 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के 48 कोस स्थित 182 तीर्थों की जल्द कायाकल्प होगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से तीर्थ अनुसार विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है, जिसे अगले छह माह तक अमलीजामा पहनाए जाने की उम्मीद है। इसके बाद न केवल तीर्थों पर श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ेगा बल्कि तीर्थों की महत्ता भी दूर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने तीर्थों के विकास की यह तैयारी खुद एक-एक तीर्थ पर भ्रमण के बाद की है। करीब छह माह पहले केडीबी ने हर तीर्थ पर पहुंचने की पहल शुरू की थी। इसके चलते हर शनिवार को मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, सदस्य डॉ. ऋषिपाल मथाना, अशोक रोशा, डॉ. एमके मोदगिल सहित अन्य सदस्यों की टीम पहुंचती रही। एक ही दिन में छह से सात तीर्थों तक टीम पहुंची, जहां तीर्थ समितियों के साथ न केवल वर्तमान हालात पर चर्चा की गई बल्कि जीर्णोद्धार की भी योजना बनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें