फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लेने के लिए उमड़ी वाहन चालकों की भीड, अनेकों बिना हेलमेट मायूस होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार को एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में नए बस अड्डे के समीप रेड लाइट पर समाजिक संस्थाओं के सहयोग से हेलमेट बांटे गए। इस दौरान जहां 150 से अधिक वाहन चालकों को हेलमेट बांटे गए तो उन्हें दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हर समय हेलमेट प्रयोग करने का भी आह्वान किया। हेलमेट लेने के लिए वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और महज 15 मिनट में ही सभी हेलमेट बंट गए, जबकि अधिकतर वाहन चालकों को मायूसी के साथ ही लौटना पड़ा। वहीं इस दौरान कई वाहन चालकों ने हेलमेट की गुणवत्ता पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि ये हेलमेट सुरक्षा की दृष्टि से कम बल्कि पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान से बचने के अधिक काम आ सकते है। हेलमेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब एवं श्री सनातन विद्या पीठ और हिमान्शु भारद्वाज आईलाईटस एंड गुगल गलासिज ने सहयोग किया। जबकि इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी जितेंद्र कुमार, डीएसपी तान्या सिंह, ट्रैफिक एसएचओ देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सामाजिक सस्थाओें के प्रतिनिधि हिमांशु भारद्वाज, रोटरी कल्ब के प्रधान रणबीर मान, कुलदीप चोपडा, जितेंद्र डींगरा, श्री सनातन विद्या पीठ से दीपक शर्मा, सलिंद्र पराशर, मयंक शर्मा, राजपाल खानपुर व आचार्या राममेहर शास्त्री व समाजसेवी मख्खन शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सड़क हादसों में अधिकतर मौतें बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों की : एसपी
एसपी ने वाहन चालकों को बताया कि दोपहिया वाहनों पर चलने वालें लोग अक्सर हेलमेट नहीं पहनते। हेलमेट पहनना महज यातायात नियमों की अवहेलना नहीं है बल्कि यह सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है आकंड़ों के अनुसार हमारे देश में सड़क हादसों में मृत्यु दर दूसरों देशों से ज्यादा है ,जिसमें खासकर दोपहिया वाहनों पर ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है । प्राय: देखने में है कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु दर बिना हेलमेट वाहन चालकों की है। एसपी ने सहयोग देने वाली समाजिक संथाओं के प्रतिनिधियों का भी आभार जताया।

उच्च गुणवत्ता के ही बांटे जाएं हेलमेट : वाहन चालक
हेलमेट लेने के लिए हालांकि वाहन चालकों में होड़ लगी रही और कई वाहन चालक दो से तीन हेलमेट हासिल करने में भी कामयाब रहे। वहीं हेलमेट लेने आए प्रदीप, संदीप, राजबीर, राजेंद्र सहित कई अन्य वाहन चालकों ने हेलमेट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ओर अधिक गुणवत्ता वाले हेलमेट ही बांटने चाहिए। भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।
विज्ञापन


आईएसआई मार्का ही हेलमेट प्रयोग करने के है आदेश : डीएसपी
कुछ समय पहले तक ट्रैफिक डीएसपी का कार्यभार संभाल रही डीएसपी तान्या सिंह का कहना है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार व विभाग के नियमानुसार भी आईएसआई मार्का व उच्च गुणवत्तापूर्ण हेलमेट ही प्रयोग करने की हिदायत है। बांटे गए हेलमेट गुणवत्ता में कमजोर है, ऐसी कोई सूचना नहीं मिली, फिर भी वे उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। वहीं हेलमेट वितरण के दौरान ही वाहन चालकों के आरोपों पर पूछे सवाल को लेकर ट्रैफिक एसएचओ देवेंद्र कुमार चुप्पी साध गए।

आईएसआई मार्का के ही बांटे गए हेलमेट : पराशर
हेलमेट बांटने में सहयोगी संस्था रही श्री सनातन विद्या पीठ ट्रस्ट के प्रधान सलिंद्र पराशर का कहना है कि हेलमेट उच्च गुणवत्ता वाले ही बांटे गए है और सभी आईएसआई मार्का है। ये हेलमेट पक्के बिल पर अच्छी कंपनी से खरीदे गए थे। गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोप शरारतपूर्ण हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें