फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया शाहाबाद एसडीएम कार्यालय व ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद । उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि उपमंडल स्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर अपने-अपने कार्यालयों में आकर लोगों के कार्यों और समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जो भी अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंचा या नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वे शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय व ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय के सभी कक्षों का अवलोकन किया, रिकार्ड रूम को चेक किया और ई-दिशा केंद्र पर लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में मौके पर जाकर चेक किया। इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से बातचीत कर ई-दिशा केंद्र के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें