451 बोतल शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को काबू करते हुए 451 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच मई को सदर थाना थानेसर के सहायक उप निरीक्षक ऋषिपाल और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम थाना सदर एरिया में गश्त पर थी। टीम उमरी चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान यूपी नंबर की एक वरना कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार छोड़कर भाग गया। शक होने पर पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कार से अंग्रेजी शराब के 1680 पव्वे (420 बोतल) शराब बरामद हुई। वहीं थाना सदर थानेसर के सहायक उप निरीक्षक पंकज और सहायक उप निरीक्षक कृष्ण लाल की टीम ने गश्त के दौरान राजपाल वासी बोहली और अशोक कुमार वासी लायलपुर बस्ती मोहन नगर को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में सिरसमा मोड़ पीपली से काबू कर उनके कब्जे से 31 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।